मुझे लगता है कि
मैं खुद में ठीक हूं
खुद से संतुष्ट हूं
खुद से मुझे कोई शिकायत नहीं
खुद से मैं खफा नहीं
खुद की किसी आदत से
मैं परेशान नहीं
हां लेकिन कभी किसी ने मुझे
कहीं रोका टोका और
मेरी कोई बुरी आदत बदलने को कहा तो मैं उस पर सहर्ष विचार करके
उसे तत्काल प्रभाव से बदलने की कोशिश अवश्य करूंगी
कई बार खुद को अपनी कमियां समझ नहीं आती
हो सकता है कि
किसी आदत में सुधार करके
कोई आश्चर्यजनक परिवर्तन होकर
जीवन सुधर सके
कोई उम्र दराज या अनुभवी व्यक्ति
कभी आप में कोई सुधार लाने की
बात करे तो
कभी बुरा न माने
हमेशा दिल खोलकर
हर किसी की बातें अपने बारे में सुननी चाहिए
ठीक प्रकार से सुनकर
आपको कोई न कोई रास्ता
अवश्य मिल जाता है
अपनी मंजिल को आसानी से तय करने का
अपनी आदतों को निरंतर ही सुधारने का प्रयास करते रहना चाहिए
खुद को कभी एक पत्थर की मूरत न
बना लें
हमेशा अपने में थोड़ी गुंजाइश रखें
एक मोम की तरह कोमल बने रहें
खुद को वक्त के साथ बदलने का हौसला रखें
समय रहते सही निर्णय लेने की क्षमता खुद में विकसित करें
दूसरों की अच्छी आदतों को खुद में ग्रहण करना सीखें
कहीं रुके नहीं
कहीं थमे नहीं
एक निर्मल जल की धारा सा
एक सही दिशा में जा रही नौका में
सवार होकर अपनी मंजिल की
ओर बढ़ते रहे
अच्छी आदतों का स्वयं में
विकास करके इस जीवन यात्रा
का सफल होना निश्चित है।
0 Comments