अतीत की मिसरी सी मीठी यादें ही होती हैं जो


0

अतीत की
मिसरी सी मीठी
यादें ही तो होती हैं जो
किसी का वर्तमान गर
वह एक नीम के पत्तों सा कड़वा है
सर्प के दंश सा विषैला है
भीड़ में बिल्कुल अकेला है को
एक शहद की धार सा
मिठास से परिपूर्ण
चांद की सुंदरता सा
सूरज की गरिमा सा
फूल की कोमलता सा
इश्क की मादकता सा बनाती हैं
यह न हों तो
किसी का एक पल भी जीना
दूभर हो जाये
अतीत की स्मृतियां या
वस्तुएं
एक ठोस आधार प्रदान करती हैं
किसी को जीवित रखने का
उसके जीवन को आगे बढ़ाने का अवसर देती हैं
उसका आत्मविश्वास खोने नहीं देती यह न हों तो कोई जिंदा नहीं
बचेगा
कुछ भी सुंदर वचन
कहने के लिए।


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals