चाँद के पार चन्द्रयान की अमिट उड़ान: डॉ. प्रतिभा गर्ग द्वारा रचित कविता


0

रचा अमिट इतिहास, देश का मान बढ़ाया।
सकल विश्व हैरान, तिरंगा शशि लहराया॥
विक्रम अरु प्रज्ञान, सतह चंदा के आए।
दक्षिण ध्रुव का चित्र, सूचना नव घर लाए॥

सफल मिशन का सार, सजग अपने विज्ञानी।
कीर्तिमान उत्कृष्ट, गर्व हैं हिंदुस्तानी॥
मिला नवल सम्मान, गान अब दुनिया गाती।
भारत की पहचान, विश्व में अद्भुत छाती॥

इसरो मिशन महान, सफल सार्थक हो पाया।
चाँद के पार उड़ान, देश ने शौर्य कमाया॥
धन्य हुआ विज्ञान, लिखी है गौरव गाथा।
गढ़ा नव कीर्तिमान, गर्व से उन्नत माथा॥

दक्षिण ध्रुव का मार्ग, दुनिया को अब दिखाया।
बढ़ी विश्व में साख, नूतन पग है बढ़ाया॥
विस्मित है संसार, किया भारत पद ऊँचा।
चन्द्रयान सरताज, देख ले विश्व समूचा॥

 


Like it? Share with your friends!

0

0 Comments

Choose A Format
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals